
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा के राजकीयकृत हरिजन स्कूल में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसी स्कूल से पढ़ाई की थी. इस घटना की सूचना मिलने के बाद सीतारामडेरा पुलिस की टीम पहुंच गयी. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है. पुलिस के मुताबिक, भालुबासा के हरिजन स्कूल का मुख्य गेट का ताला तोड़कर कई सामानों की चोरी कर ली. इन लोगों ने बोर्डऔर टेबुल कुर्सी को नुकसान पहुंचाया है. स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि लगातार यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जा रहा है. पुलिस से यह गुहार लगायी गयी है कि ऐसे तत्वों से स्कूल को छुटकारा दिलाया जाये.







