रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : कोल्हान में आपसी विवाद को लेकर सोमवार को बड़ी घटना घटी. सोमवार देर शाम को पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के टोकलो रोड में आपसी विवाद के कारण एक युवक का जीभ काट दिया गया है. परिजन इलाज को लेकर उन्हें अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया. जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन, टोकलो रोड निवासी 21 वर्षीय राज राम रवि का वार्ड नंबर आठ, कुम्भा टोली निवासी रवि, बिट्टू, भक्कु और अन्य युवकों से झगड़ा हुआ. तीनों युवकों ने उसकी जमकर पिटाई किया. फिर मारपीट के दौरान राज राम रवि का जीभ रवि नामक युवक ने दांतों से काट दिया. घटना सोमवार की शाम की है. जब घायल अवस्था में राज राम रवि घर पहुंचा तो परिजनों ने देखा कि उसके मुंह से ब्लड निकल रहा था. देखा तो जीभ कटा था. परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देख चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं चक्रधरपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर युवक और परिजनों से फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.





