जमशेदपुर : सोनारी में एक महिला के घर में घुसकर छेड़खानी की गई है। छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट भी की गई। इस मामले में महिला के आवेदन पर पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र के मरारपाड़ा के रहने वाले मोहन यादव, संजय यादव, शुभम यादव और दीपक यादव को आरोपी बनाया है। घटना 18 फरवरी की है। महिला अपने घर में थी। तभी सभी आरोपी गाली गलौज करते हुए महिला के घर में घुसे और छेड़खानी करने लगे। 20 अगस्त को महिला ने सोनारी थाने में शिकायत की थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कहा जा रहा है कि आरोपियों का महिला से पहले से विवाद चल रहा है। (अगली खबर नीचे पढ़ें)
कदमा के उलियान से शादी का झांसा देकर युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज
कदमा थाना क्षेत्र के उलियान से शादी का झांसा देकर एक युवती का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में युवती की मां के आवेदन पर पुलिस ने अमित गुप्ता, सुमित गुप्ता और सुमित गुप्ता की मां के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (अगली खबर नीचे पढ़ें)
भिलाई पहाड़ी से लापता नाबालिग लड़की सरायकेला से बरामद
एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी से लापता किशोरी को रविवार को पुलिस ने सरायकेला खरसावां जिले से बरामद कर लिया है। पुलिस ने नारायणपुर में छापामारी कर किशोरी को बरामद किया। किशोरी 14 अगस्त को अपने घर से गायब हो गई थी। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने एमजीएम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। किशोरी के मोबाइल का लोकेशन पुलिस ट्रैक कर रही थी और लोकेशन के आधार पर उसने सरायकेला जिले के नारायणपुर में छापामारी कर किशोरी को बरामद किया। पुलिस विभागीय लिखा पढ़ी करने के बाद किशोरी को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटी है।





