जमशेदपुर : मानगो थानातंर्गत के जवाहरनगर के रोड नंबर-4 निवासी रविंद्र कुमार शर्मा की मोटरसाइकिल (जेएच 05सी 6051) की चोरी हो गयी. इस संबंध में रविंद शर्मा ने मानगो थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल घर के अंदर नहीं, बल्कि खुले स्थान पर रखी गयी थी. इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली. (नीचे भी पढ़ें)
मानगो के अनुग्रहनारायण कॉलोनी से बाइक चोरी
मानगो थानातंर्गत अनुग्रहनारायण कॉलोनी निवासी हरिहर नाथ पांडेय की मोटरसाइकिल (जेएच 05सी 3009) की चोरी हो गयी. इस संबंध में हरिहर नाथ पांडेय ने मानगो थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल घर के अंदर नहीं, बल्कि खुले स्थान पर रखी गयी थी. इसका फायदा उठाते हुए अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली. (नीचे भी पढ़ें)
बागुनहातु में घर से बाइक चोरी
सिदगोड़ा थानातंर्गत के बागुनहातु निवासी मोहन पंडित के घर से मोटरसाइकिल (जेएच 05एयू 2805) की चोरी हो गयी. इस संबंध में मोहन पंडित ने सिदगोड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.







