जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची मुख्य रोड पर वी2 मॉल के पास मंगलवार की शाम पार्किंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की सूचना इलाके के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। बताते हैं कि इस घटना में दोनों पक्ष के 3 लोग घायल हुए हैं। बताते हैं कि कुछ बार कर्मी वी2 मॉल के पास पहुंचे थे। जहां वे वाहन पार्क कर रहे थे। इसी बीच पार्किंग कर्मी वहां पहुंचा और दोनों के बीच बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। साकची थाना प्रभारी ने बताया कि जिन दो युवकों के बीच झगड़ा हुआ है, वे दोनों दोस्त हैं। एक दूसरे को पहले से जानते हैं। अभी कुछ विवाद हो गया था। इसी के चक्कर में झगड़ा हुआ।






