• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 7, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-7th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 7 सितंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Wednesday-7th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 7 सितंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि- आज हमसफर को लेकर जारी द्वंद अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। एक बार आप अपने हमसफर को हासिल कर लें, तो जिंदगी में किसी और की आवश्यकता नहीं होगी। इस बात को आज आप गहराई से महसूस भी करेंगे।तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती, आज आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। सबको अपनी पार्टी में दावत दें, क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। अगर आपका साथी अपना वादा न निभाएं तो बुरा महसूस न करें। आपको बैठकर बातचीत के माध्यम से मामला सुलझाने की आवश्यकता है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है। जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा।

वृष राशि
आज के दिन नयी पार्टनरशिप फलदायी रहेगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से अधिक लाभ देंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है, इसलिए आज आपको काफी सजग रहने की आवश्यकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आप के दिल की धड़कनें आपके प्रिय के साथ कुछ ऐसे चलेंगी कि आज जीवन में प्यार का संगीत बज उठेगा। यह आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है।

मिथुन राशि- आज अधिकांश चीजें आपके मन के मुताबिक़ होंगी। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। प्यार के नजरिए से देखें तो आज आप जीवन के रस का भरपूर आनंद लेने में सफल रहेंगे। आप अपने मातहतों से नाखुश हो सकते हैं, क्योंकि वे उम्मीद के मुताबिक़ काम नहीं कर रहे हैं। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि जीवनसाथी के साथ का महत्व कितना हे।

कर्क राशि- आज के दिन धन हानि होने की संभावना है, इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। नवजात शिशु की तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि जरा सी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास आपकी पेशेवर जिंदगी में खास असर छोड़ेगा। यह दूसरों को आपका नजरिया समझाने और उनकी मदद हासिल करने में कारगर रहेगा। खाली समय में आप कोई खेल आज के दिन खेल सकते हैं लेकिन इस दौरान किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है। इसलिए संभलकर रहें। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत शानदार है।

सिंह राशि- आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या मूवी देखना आपको सुकून देगा और मनोरंजक बनाएं रखेगा। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जाएगा। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

कन्या राशि
अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। याद रखें, यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या मतलब? निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको लाभ हो सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। किसी की हस्तक्षेप के चलते आपके और आपके प्रिय के रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। हालांकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे, लेकिन फिर भी आपको दिमाग ठंडा रखने की आवश्यकता है। जो लोग घर से बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।

तुला राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत प्रसन्न नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आज आपको महसूस होगा कि आपका महबूब आपसे कितना प्यार करता है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। अपनी खासियत और भविष्य की योजनाओं पर फिर से सोचने का समय। लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की भूल न करें। अपनी जिंदगी और सेहत का सम्मान करें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। ग्लानि और पछतावे में वक्त बर्बाद न करें, बल्कि जिंदगी से सीखने की कोशिश करें। कोई आपको दिल से सराहेगा। काम में मन लगाएं और भावनात्मक बातों से बचें। नए विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन समय है। आज आपके पास वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के पर्याप्त अवसर हैं।

धनु राशि- भले ही आप उत्साह से भरपूर हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन प्रसन्नचित कर देंगे। ताजा व सुगंधित फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आंखों के सामने ही नीचे को खिसकेंगे। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

मकर राशि
मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज्यादातर वक्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाजे बंद करके राजसी आनंद लेने का समय है। आज आप स्वयं को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज से आज का दिन बहुत खुबसूरत रहेगा। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी जो बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

कुंभ राशि
असुरक्षा की भावना के चलते आप असमंजस में फंस सकते हैं। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। सिर्फ स्पष्ट समझ के माध्यम से आप अपनी पत्नी व पति को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। काम पर लोगों के साथ मेलजोल में समझ और धैर्य से सावधानी बरतें। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द गायब करने की काबिलियत रखती हे।

मीन राशि
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती। आज आपको बचत करने में मुश्किलें आ सकती हैं। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की आवश्यकता है। काफी वक्त से फोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह अंतिम समय पर टल सकती है। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा जिंदगी में परेशानी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप व आपके जीवनसाथी के बीच का बंधन बहुत मजबूत है और इसे तोड़ना आसान नहीं है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक

सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 7th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 7 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 7th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 7 सितंबर 2026

September 6, 2026
Horoscope Know Your Day sunday 6th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 6 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 6th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 6 सितंबर 2026

September 6, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 5th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 5 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 5th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 5 सितंबर 2026

September 5, 2026
Next Post

tata-steel-bonus-discussion-टाटा स्टील में बोनस को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच काफी तर्कपूर्ण हुई वार्ता, यूनियन ने कहा-कर्मचारियों ने काम किया, बेहतर प्रोफिट हुआ तो बोनस तो हर हाल में ज्यादा देना होगा, बोनस के साथ मांगा गिफ्ट, मैनेजमेंट के साथ वार्ता टली, समझौता जल्द

Jamshedpur : मानगो की युवती से शादी करने के बाद उलियान का युवक हुआ फरार, पिता ने बहू को रखने से किया इनकार

Jamshedpur : मानगो की युवती से शादी करने के बाद उलियान का युवक हुआ फरार, पिता ने बहू को रखने से किया इनकार

tata-cummins-टाटा कमिंस में कर्मचारियों का हुआ बोनस वार्ता, डायरेक्टर के साथ हुई बैठक, टाटा कमिंस ने सदर अस्पताल में लगवाया नया बैटरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama : जुगसलाई में दो समुदाय के लोगों में बवाल, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, देखिये – video

Jamshedpur krishna janmashtami – सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अंतिम दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ फाइनल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरुस्कृत

Jamshedpur anil modi espresses gratitude : भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाने पर अनिल मोदी ने जताया आभार

Jamshedpur rural theft accused arrested : बोड़ाम क्षेत्र में एस्बेस्टस की छत काट कर दुकानों में चोरी का आरोपी पुरुलिया से गिरफ्तार, मामले के पांच अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूछताछ जारी

Jamshedpur rural accident death : बोड़ाम के जिलिंगडुंगरी में मोपेड दुर्घटना के कारण सवार युवक की मौत, परिजनों का आरोप – स्थानीय लोगों की मारपीट के कारण हुई युवक ही मृत्यु

Jamshedpur parsudih ps supervision : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक ने परसुडीह थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को दिये जरूरी दिशा-निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News