रामगोपाल जेना / चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत 19 सितंबर को कार्तिक नायक नामक व्यक्ति की हत्या कर शव को टांग कर आत्महत्या का रूप देने के मामले में स्थानीय पुलिस ने एक महिला समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में बालेमा पूर्ति,पहाड़ सिंह लागुरीऔर केशव पुरती शामिल है. अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लगभग 30 इंच का करंज का एक डंडा,मृतक का सफेद / ब्लू रंग का घिसा हुआ पुराना हवाई चप्पल, मोटरसाइकिल बरामद किया है. पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में घटित इस घटना के त्वरित उद्भेदन के लिए दिशा-निर्देश दिया गया. अनुसंधान के क्रम में काण्ड में संदेही अभियुक्त पहाड़ सिंह लागुरी को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया गया. कड़ाई से पूछताछ करने के उपरांत अभियुक्त पहाड़ सिंह लागुरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस के द्वारा उसका अपराध स्वीकारोक्ति बयान लिया गया, जिसमें उसने बताया कि पटैता टोला हतनाबेड़ा की रहने वाली इनके दोस्त बीमा पूरती की बहन बालेमा पुरती इस काण्ड के अन्य अभियुक्त केशव पुरती (रिश्ते में बालेमा पुरती का भतीजा) एवं एक अन्य अभियुक्त के साथ बीमा पुरती को पुलिस से पकड़वाने के शक पर कार्तिक नायक को जान से मारने की योजना बनायी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने बताया कि योजना पिछले 16 सितंबर को बालेमा पुरती के हंडिया गोदाम में बनायी गयी. कार्तिक नायक को मारने में बालेमा पुरती द्वारा 25 हजार रुपये दिये जाने का बात हुई. 18 सितंबर को विश्वकर्मा विसर्जन के दिन योजना के अनुसार चारों अभियुक्तों के द्वारा कार्तिक नायक को डंडा एवं लात-घूंसा से मारकर हत्या कर दी गयी. उसके बाद पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से शव को पेड़ से टांग दिया गया, ताकि पुलिस को प्रतीत हो कि मृतक ने आत्महत्या की है. गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार एवं निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा, मृतक का चप्पल एवं घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की जा चुका है. एक अन्य अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.





