
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत भूतनाथ मंदिर के पास नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया है. मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. बताया जाता है कि नदी किनारे पर एक व्यक्ति की लाश होने की सूचना पुलिस को मिली. नदी में शव पड़ा हुआ था. लाश को देखकर ऐसा लग रहा है कि उक्त व्यक्ति की उम्र करीब 50 साल होगी. शर्ट पैंट पहने हुए उक्त शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. शव में कीड़े लग चुके थे और बदबू भी आ रही थी. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. अब तक पहचान नहीं हो पाई है. यह संभावना है कि नदी में लाश बहकर किनारे पर आ गई होगी जिस कारण काफी दिनों बाद यह लाश मिली है.






