जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में ठगी का मामला प्रकाश में आया है. यहां ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता कर घटना को अंजाम दिया है. मानगो के गुनमय कॉलोनी निवासी माणिक लाल घोष के अनुसार वे 30 सितंबर को करीब सवा दो बजे घर के सामने ही खड़े थे. उस बीच दो लोग आये और खुद को क्राइम ब्रांच का पुलिस अधिकारी बताकर उनके गले से सोने की चेन और अंगूठी निकालने को कहा. इसके बाद अपने हाथ में ले लिया. थोड़ी देर बाद कागज में लपेटा हुआ दूसरा पोटली पकड़ा दिया और चलते बने. माणिक जब अपने घर पर गये और पोटली को खोली तोब देखा कि उसके भीतर पत्थर का टुकड़ा है. (नीचे भी पढ़ें)
खुद को पुलिसवाला बता की आभूषण की ठगी
दूसरी ओर उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 खड़िया बस्ती की तरफ जाने वाले रास्ते में दो लोगों ने खुद को पुलिसवाला बताकर पहले तो बाइक के कागजात की जांच की और फिर गले से चेन और अंगूठी उतरवाकर फरार हो गये. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस जांच में पहुंची और अज्ञात चार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ठगी का शिकार उलीडीह थाना क्षेत्र के मानगो डिमना रोड के पटेलपथ निवासी विजय रक्षित हैं. वे बाइक से 30 सितंबर को को दोपहर करीब 1.55 बजे लेबर लाने के लिये जा रहे थे. उस बीच स्थानीय इमली पेड़ के पास चार लोगों ने खुद को पुलिसवाला बताकर बाइक को ओवरटेक कर रोका और फिर कागजात की जांच की.फिर दोनों ने कहा कि पूजा को लेकर जांच की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया.







