जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर तीन में गोलगप्पा खाने के समय कार पर सवार बदमाशों ने महिला से छेड़खानी की। घटना का विरोध करने पर कार सवार बदमाश नीचे उतर गए और पति समेत एक अन्य की बुरी तरह से पिटाई कर दी। घटना के बाद हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना 25 सितंबर की रात की है। आरोपियों ने कार पर सवार होकर ही कमेंट शुरू कर दिया। (नीचे भी पढ़ें)
तीन-चार बार कार घुमाकर इसी तरह की हरकत की। घटना का जब महिला का पति और भगिना ने विरोध किया तब वे कार पर से नीचे उतर गए और महिला के करीब जाकर छेड़खानी करने लगे। मामले में दुर्गा राव, मुन्ना यादव, साहिल पटेल व अन्य को बनाया गया है। छेड़खानी की घटना के ठीक दूसरे दिन 26 सितंबर की शाम 7 बजे भगिना कालिंदी बस्ती के पास रोड के किनारे बैठा हुआ था, तभी सभी आरोपी तलवार, लाठी, डंडा के साथ पहुंच गये और उसपर हमला कर दिया। घटना के बाद उसे इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।














