जमशेदपुर : जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने तीन लोगों को बारीगोड़ा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में रघुवर पाठक, सुमित सिंह और आजाद पाल उर्फ बॉबी पॉल शामिल है. इन तीनों के पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और खोखा बरामद किया गया है. गिरफ्तार अपराधी रघुवीर पाटक के खिलाफ परसुडीह थाना में तीन संगीन मामला दर्ज है. वहीं, सुमित सिंह के खिलाफ परसुडीह थाना में भी हत्या का प्रयास समेत कई अन्य एफआइआर दायर है. इसी तरह आजाद पॉल उर्फ बॉबी पॉल के खिलाफ परसुडीह और बर्मामाइंस थाना में केस दायर है. बताया जाता है कि ये तीनों अपराधी आपराधिक किस्म के युवक है और अभी एक बार फिर से आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए मीटिंग कर रहे थे कि तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया.






