No Result
View All Result
- चाइल्ड लाइन की टीम पहुंची व कार्रवाई में जुटी, दलाल गुदड़ी प्रखण्ड के कमारगांव का और नाबालिग बच्ची अड़की थाना क्षेत्र की
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में फिर एक मानव तस्करी का मामला सामने आया है. गुरुवार को चक्रधरपुर आरपीएफ ने दो नाबालिग बच्ची को दलाल के साथ पकड़ कर अपनी कस्टडी में रखा है. दोनों बच्चियां खूंटी जिला के अड़की थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं, जबकि जो दलाल एशियन भुइयां पकड़ाया है, वह गुदड़ी प्रखंड के कमारगांव का रहनेवाला बताया जा रहा है. इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को देने के बाद चार लाइन की टीम पहुंच कर कार्रवाई में जुट गयी है. चाइल्ड लाइन के टीम लीडर अनन्त प्रधान व टीम मेम्बर राशिद अख्तर ने यहां पहुंच जानकारी ली है और अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार दलाल दोनों नाबालिग बच्चियों को दिल्ली के फरीदाबाद लेकर जा रहा था. उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन छूट गयी, जिसके बाद आरपीएफ ने शक होने पर पूछताक्ष की, तो मानव तस्करी का मामला प्रकाश में आया.
error: Content is protected !!
No Result
View All Result