जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर इस्ट के रहने वाले सैय्यद जमशेद रजा के घर में घुसकर चोरी करते हुए राज अंसारी नामक युवक को घरवालों ने धर-दबोचा. उसके बाद पकड़े गये युवक को घरवालों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया राज अंसारी आजादनगर थाना क्षेत्र के साल बगान रोड नंबर 3 का रहने वाला है. उस पर घर का सामान को जलाने का भी आरोप है. घटना बीती रात की है. उस वक्त घर के सारे लोग सो रहे थी. पुलिस का कहना है कि उसी दौरान आरोपी घर में घुसकर चोरी करने के साथ सामानों को जलाने का भी प्रयास कर रहा था. तभी घरवालों की नींद खुल गई. उन्होंने शोर-मचाया तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि घरवालों ने युवक को धर-दबोचा. इस मामले में आजादनगर थाना में राज अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है.







