जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित हाथी घोड़ा मंदिर के पास से पुलिस ने चोरी करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 2 लाख 14 हजार 250 रुपये नगद बरामद किया है, जो चोरी का है. वहीं, पांच मोबाइल और छह पीस सलवार सूट भी बरामद किया है. पकड़े लोगों में जुगसलाई नया बाजरा निवासी कृष्णा शर्मा, सीतारामडेरा बाराद्वारी देवनगर निवासी राजू शर्मा, साकची आमसभा झोपड़पट्टी निवासी शंकर नाग उर्फ काना, बागबेड़ा गणेश नगर निवासी उत्तम प्रमाणिक और आजादनगर रोड नंबर 2 निवासी मोहम्मद राशीद उर्फ आसिफ शामिल है. पुलिस ने इन लोगों के पास से कई सामान बरामद किये है. पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि कई कांड इन लोगों ने अंजाम दिये है और कई चोरी की घटनाओं कके पैसे वे लोग बंदरबांट कर रहे थे कि पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया.





