
जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह जेल के पीछे मॉर्निंग वॉक करने गई। एक महिला से बदमाश सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। महिला हरहरगुट्टू टीआरएफ कॉलोनी की रहने वाली चीकू सिंह है। शिबू सिंह ने मामले की शिकायत बागबेड़ा थाने में कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि घटना गुरुवार की सुबह 6:15 बजे की है। महिला ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इसी बीच पैदल चलकर एक युवक आया और गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। उसका, दूसरा साथी थोड़ी दूर पर बाइक स्टार्ट करके खड़ा हुआ था। चेन छीनकर बदमाश जब बाइक पर सवार हो गया। तो वह बाइक लेकर फरार हो गया।





