जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के दिल्ली दरबार के सामने एक्टिवा चोरी करने का प्रयास करते एक युवक को दुकानदारों ने रंगे हाथों धर-दबोचा. इस दौरान उसकी थोड़ी-बहुत पिटाई भी की गई. इस बीच शोर-गुल और हंगामे के बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. तभी सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो पकड़े गये युवक से जब उसका नाम पूछा गया तो वह अपना नाम बताने के बजाय यही बोलता रहा कि वह खुद एक पुलिस अधिकारी का बेटा है, वह इस तरह के कार्यो में संलिप्त नहीं रहता. उधर इससे पहले कि मामला ज्यादा तूल पकड़ता पुलिस आरोपी युवक को साकची थाना ले गई. वहां युवक के अलावा दूसरे पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. ताकि मामले से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
बताया जा रहा है कि दिल्ली दरबार के पास फेरी लगाकर सामान बेचने वाले एक व्यक्ति ने वहां एक्टिवा लगाई थी. पकड़े गये युवक पर उसी एक्टिवा की चोरी करने के प्रयास का आरोप है. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही इससे जुड़ी सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है.





