जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के लाइफ लाइन नर्सिंग होम के सामने से शनिवार को एक ऑटो रिक्शा पर लदा 2 बोरा चोरी का सामान लेकर तीन चोर भाग रहे थे। इनमें से 2 चोर पकड़े गए, जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए चोरों का नाम आशीष मंडल और बादल हैं। घटना की जानकारी सामान के मालिक को हुई तो वह फौरन बाइक से मौके पर पहुंचा और चोरों का पीछा कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस भी चोरों का पीछा कर रही थी। तीनों चोर स्कूटी से थे और इन चोरों को बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के पास पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। वह व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद इन चोरों ने सब्जी के मालिक की बाइक को भी टक्कर मार दी। वह भी गिर गया और घायल हो गया। तभी पुलिस ने दौड़ाकर दो चोरों को ह्यूम पाइप दुर्गा पूजा मैदान के पास दबोच लिया। इन दोनों का मेडिकल कराया गया है। इनको थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि एक्सीडेंट के दौरान इन दोनों को भी चोट लगी है।






