
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार में 14 पुडिया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक पकड़ाया है.साकची थाना प्रभारी ने ब्राउन शुगर के साथ युवक के पकड़ाने की पुष्टि की है.हालांकि ये नहीं बताया कि कितने पुडिया ब्राउन शुगर युवक के पास था. शार्प भारत को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14 पुडिया ब्राउन शुगर लेकर साकची बाजार में युवक आया था लेकिन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड लिया.फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है.साकची थाना प्रभारी ने कहा कि पूछताछ और जांच के बाद पुलिस की तरफ से आधिकारिक जानकारी दी जाएगी.



