जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे कपाली के डांगोडीह की रहने वाली किशोरी के साथ आजादनगर के युवक ने बीते 24 जनवरी को रेप किया था. इस मामले में पुलिस ने आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. किशोरी के पिता ने बताया कि 24 जनवरी को उसकी बेटी के साथ नेचर पार्क में रेप किया गया. मामले की शिकायत होने पर आजादनगर थाना पुलिस ने छापामारी कर युवक को उसके आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड के रोड नंबर 12 स्थित घर से सोमवार को हिरासत में लिया है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.




