जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट की ओर से घोड़ाबांधा स्थित श्री साई नाथ देवस्थानम में कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम ऑन बोन हेल्थ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हड्डियों की सेहत के प्रति जागरूक करना और हड्डियों से जुड़ी सामान्य समस्याओं की जानकारी देना था. कार्यक्रम में प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुनील कुमार ने हड्डियों को स्वस्थ रखने, हड्डियों से संबंधित सामान्य समस्याओं तथा सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए हड्डियों की नियमित देखभाल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली और समय पर जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उपस्थित 55 लोगों की निःशुल्क बोन डेंसिटी टेस्टिंग भी की गई. जांच के माध्यम से लोगों को अपनी हड्डियों की स्थिति के प्रति प्रारंभिक जागरूकता मिली. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की. क्लब की ओर से डॉ सुनील कुमार और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच बिस्किट और शीतल पेय का वितरण भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम अध्यक्ष संचिता के मार्गदर्शन में तथा आइएसओ विनिता और एडिटर रश्मि नारायण के कुशल समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर इरा बंधोपाध्याय, रमा खन्ना, नूतन कुमारी, पूजा सिंह और बीना खन्ना आदि सदस्य उपस्थित रहीं.




