
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग स्थित आस्था ट्विन सिटी के रहने वाले टाटा मोटर्स के डीजीएम नीरज कुमार वर्मा की मां के गले से अपराधियों ने सोने के चेन की छिनतई कर ली. घटना सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे की है जब उनकी 65 वर्षीय मां उर्मिला देवी आस्था ट्विन सिटी के गेट नंबर 1 के सामने पार्क में टहल रही थी. वहां से वापस लौटने के दौरान दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनके चेन और लॉकेट की छिनतई कर भाग निकले. इस संबंध में बिरसानगर थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया गया है.







