
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका माटिहाना – चाकुलिया मुख्य सड़क पर बहरागोड़ा प्रखंड के धर्मपुर के पास सोमवार की सुबह चावल से लदा ट्रक संख्या जेएच 02 एस 6893 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी में घुंस गया. मिट्टी में चक्का फसने के कारण वाहन मिट्टी में फंस गया. ट्रक फंसने की सूचना पाकर वहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग चावल की बोरी को लेकर भागने लगे. सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. (नीचे देखे पूरी खबर)

मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रक ओड़िशा से चावल लेकर चाकुलिया होते हुए बहरागोड़ा की और जा रहा था. धर्मपुर के पास एक पुलिया को क्षतिग्रस्त कर सड़क किनारे मिट्टी में घुंस गया. इस दुर्घटना में चालक प्रदीप सिंह को हल्की चोट लगी है. मौके पर चालक प्रदीप सिंह ने बताया कि ट्रक फंसने के बाद ग्रामीण की भीड़ जुटी और लोग ट्रक से चावल की बोरियों को उतार कर ले भागे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.




