
जमशेदपुर : सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई पूरी हुई है. वैसे सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष पेश किए गए हिन्दू महासभा के वकील विकास सिंह द्वारा प्रस्तावित राम जन्मभूमि के नक्शे को मुस्लिम पक्षकार राजीव धवन की ओर से न्यायालय में ही फाडे जाने को लेकर जमशेदपुर में हिंदूवादी संगठन आहत है. इसको लेकर भाजपा नेताओं में भी आक्रोश है. इधर पूर्व जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने साकची थाना में मुस्लिम पक्षकार राजीव धवन के खिलाफ F.I.R. दर्ज कराते हुए अविलंब कार्यवाई किए जाने की मांग की है. दर्ज शिकायत में भाजपा नेता विनोद सिंह ने राजीव धवन द्वारा किए गए बर्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ना महसूस हो रहा है, और वे खुद को असहज महसूस कर रहे हैं.



