
जमशेदपुर : पंजाब नेशनल बैंक के जमशेदपुर में सीबीआइ की टीम ने छापामारी की है. इस छापामारी में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. करीब 230 करोड़ रुपये का लोन पंजाब नेशनल बैंक से निर्मल कुमार ने लिया है और जमशेदपुर समेत 23 से भी अधिक ज़िले के पंजाब नेशनल बैंक से गलत तरीके से लोन ले लिया गया है, जो फर्जी पता पर लिखा गया है. सीबीआई की ओर से बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत की भी जांच की जा रही है.



