
जमशेदपुर : टाटा स्टील में कई पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसके तहत सबसे बड़ा चौंकाने वाला तबादला टीएमएच की चिकित्सक सर्जरी कंसल्टेंट डॉ अरुणिमा वर्मा का रहा. उनको सीधे टाटा मोटर्स भेज दिया गया है. इसको लेकर सरकुलर जारी किया गया है. इसकी वजह क्या है, यह किसी के समझ से परे है. दूसरी ओर, हेड बीपीपी आइएल 3 कोक प्लांट टाटा स्टील कलिंगानगर के पद पर सीनियर मैनेजर संचित वर्मा का प्रोमोशन दिया गया है. उनको इंटरव्यू के आधार पर प्रोमोशन दिया गया है. इसी तरह शक्ति कुमार को सीनियर मैनेजर कोल से प्रोमोशन देकर हेड कोक बनाया गया है. इसी तरह बीके नायक को सीनियर मैनेजर ऑपरेशन से प्रोमोशन देकर हेड ऑपरेशन बनाया गया है. टाटा स्टील के भूषण स्टील में पदस्थापित संजय शर्मा को चीफ बीएजी टीएस भूषण स्टील बनाया गया है.



