• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-lagislature-झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों ने काटा बवाल, बाबूलाल मरांडी को विपक्ष का नेता मानने को लेकर फैसला देने की मांग को लेकर भाजपा विधायक वेल में घुसे, दिया धरना, पूर्व मंत्री सरयू राय ने केबुल कंपनी का उठाया मुद्दा, सरकार के हस्तक्षेप की उठायी मांग, हंगामा के बीच कई प्रस्ताव पारित, मंगलवार को पेश होगा बजट

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा के विधायकों ने एक बार फिर से हंगामा किया. विधायकों ने विपक्ष का नेता और भाजपा विधायक दल का नेता के तौर पर बाबूलाल मरांडी को मान्यता नहीं देने के खिलाफ विधायकों ने जमकर नारेबाजी की. जयश्री राम समेत कई सारे नारे इन लोगों ने बताया. इन लोगों ने सदन की कुर्सी तक पहुंचकर हंगामा किया जबकि बार-बार आसन के पास जाकर विधायकों ने नारेबाजी की जबकि कई लोगों ने धरना भी दे दिया. इसके बाद पहले साढ़े बारह बजे सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया. दोपहर दो बजे के बाद भी जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही फिर से भाजपा के विधायकों ने हंगामा शुरु कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हंगामा के बीच ही सदन की कार्यवाही को चलाते रहे. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भाजपा के विधायकों को कहा कि सदन न्याय जरूर करेगी, लेकिन भाजपा के विधायक हंगामा करते रहे. हाथों में तख्यियां लेकर ये लोग धरना देकर नारेबाजी करते रहे.हह इस दौरान सोमवार को राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश किया. हंगामा के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार के कई प्रस्तावों को रखा, जिसको पारित कर दिया. इसके बाद करीब आधे घंटे तक चली कार्यवाही के दौरान सभी प्रस्तावों को पारित करने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया. तीन मार्च को अब झारखंड सरकार की ओर से बजट पेश किया जायेगा. दूसरी ओर, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया. सरयू राय ने विधानसभा सत्र के दौरान जमशेदपुर के इंकैब इंडस्ट्रीज लिमिटेड (केबुल कंपनी) के वर्तमान स्थिति के बारे में ध्यानाकर्षण करवाते हुए उद्योग विभाग के कई सवाल पूछे. उन्होंने बताया कि ब्रिटिश कंपनी बीआइसीसी द्वारा 1920 में इंकैब की स्थापना की गई थी. कंपनी के लिए टिस्को (टाटा स्टील) ने उसे अपने हिस्से का 177 एकड़ जमीन दिया था. जमीन समझौते में यह बताया गया था कि जब इंकैब को जमीन की जरुरत नहीं रहेगी तो वह किसी को देने या बेचने से पहले स्थानीय सरकार से पूछेगी. हालांकि बाद में 1985 में बीइसीसी ने इंकैब को छोड़ दिया जिसके बाद 1985 से 1993 तक काशीनाथ तापुरिया ने वित्तीय संगठनों की पहल पर इसे चलाया. यह कंपनी भी दिवालिया हो गई. बाद में वित्तीय विभाग ने इंकैब को मॉरिसस की कंपनी मेसर्स लीडर्स युनिवर्सल को दे दिया. कंपनी को पुर्नजीवित करने के बजाय मॉरिशस की कंपनी ने इसकी स्थाई संपत्ति को हड़पना शुरु कर दिया. स्थिति यह हो गई कि कंपनी की देनदारी बढ़ती गई. इसके लिए किसी तरह की कानूनी कार्रवाई भी नहीं हुई. 7 फरवरी 2020 को एनसीएलटी ने इंकैब को नीलाम कर देनदारी चुकाने का आदेश दे दिया. सरयू राय ने मांग की है कि इंकैब को फिर से जीवित करने की जरुरत है, जिसके लिए झारखंड सरकार को आगे आना होगा. सरकार की औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति-2016 प्रभावी है, जिसके तहत कंपनी को फिर से चालू किया जाए.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
चाईबासा : सुशीला पिंगुवा को मिला मिस कमारहातु मागे पोरोब का ताज

चाईबासा : सुशीला पिंगुवा को मिला मिस कमारहातु मागे पोरोब का ताज

चाकुलिया : बड़ामारा साल जंगल में आग से घिरा हाथी, बचाने में जुटे वन कर्मी

चाकुलिया : बड़ामारा साल जंगल में आग से घिरा हाथी, बचाने में जुटे वन कर्मी

चाकुलिया : हाथी ने ग्रामीण को पटक कर मार डाला, आक्रोश

चाकुलिया : हाथी ने ग्रामीण को पटक कर मार डाला, आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel uisl awarded : टाटा स्टील यूआइएसएल ने डिस्कॉम्स के लिए 14वें इनोवेशन विद इम्पैक्ट अवॉर्ड्स में हासिल किया तीसरा स्थान, इन कार्यों के लिए यह सम्मान मिला

Jamshedpur police mock drill : दुर्गापूजा के मद्देनजर जमशेदपुर पुलिस ने साकची गोलचक्कर से निकाला रूट मार्च, आमबगान तक गए रूट मार्ट में हुआ मॉक ड्रिल  

Jamshedpur rural park workers on strike : चाकुलिया के आमलागोड़ा के पास वन विभाग के पार्क के मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं, आक्रोशित मजदूरों ने वन कार्यालय में दिया धरना

Jamshedpur rural puja pandal inauguration : चाकुलिया केएनजे स्कूल में दुर्गापूजा पंडाल व रक्तदान शिविर का विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन, कमेटी के धार्मिक कार्यक्रम के साथ समाजिक कार्य करने को बताया सराहनीय

Jamshedpur zero waste pandal : जमशेदपुर में जीरो वेस्ट पंडाल प्रतियोगिता , फूल संग्रहण वाहनों को उपायुक्त, नगर आयुक्त एवं एसडीओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jharkhand ex cm arjun munda : प्रधानमंत्री के साथ एशियन गेम्स के खिलाड़ियों के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए अर्जुन मुंडा, पीएम मोदी भी हुए शामिल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News