
चाईबासा : मिस कमारहातु मागे पोरोब’2020 का ताज कुमारडुंगी के कुसमुंडा निवासी सुशीला पिंगुवा के सिर पर सजा।सुशीला ने खूबसूरत पहनावे के अलावा मागे पर्व से जुड़ी निर्णायक मंडली जीतू बारी और अर्जुन देवगम के सवालों का जवाब बखूबी देकर पूर्व मिस कमारहातु माधुरी देवगम के हाथों ताज हासिल किया। वहीं दड़मा गांव की नैना पुरती द्वितीय और कमारहातु की सुनीता देवगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त सुंदरियों को ऑलंपियन तीरंदाज लक्ष्मी रानी माझी, पंचायत समिति सदस्य सविता देवगम के हाथों पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर फुटबॉलर विमल बिरुवा,कृष्णा देवगम,छोटू कृष्ण देवगम,सुरजा देवगम,सरिता देवगम,ललिता देवगम,नामिता देवगम,सविता तियु,पोनामी सावैयां,मदुई पाड़ेया, सोना सिंह देवगम,राउतु देवगम, जयपाल देवगम आदि उपस्थित थे।








