• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 21, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-big-political-news-पूर्व मंत्री सरयू राय ने कहा-झारखंड की पूर्ववर्ती रघुवर सरकार उनकी ही जासूसी कराती थी, सीएम को एसआइटी से जांच कराने का भेजा पत्र, कहा-तत्कालीन डीजीपी, गृह सचिव, भवन निर्माण विभाग के सचिव और गृह विभाग और भवन निर्माण विभाग के तत्कालीन मंत्री को भी इसकी जानकारी अवश्य होगी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
पूर्व मंत्री सरयू राय.

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया है कि झारखंड की पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार ने उनकी जासूसी करायी है. उन्होंने इस मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है और पूरे मामले की जांच एसआइटी से कराने की भी मांग की है. सरयू राय ने एक टीवी चैनल को दिये गये इंटरव्यू में भी यह साफ तौर पर कहा है कि उनकी जासूसी कई बार करायी गयी है. कई अन्य अधिकारियों की भी जासूसी करायी जाने की जानकारी दी गयी है. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि झारखंड सरकार के आरक्षी महानिरीक्षक (डीजीपी) को विगत 1 मई 2020 को पत्र के माध्यम से कतिपय गंभीर सूचनायें उन्होंने (सरयू राय ने) भेजी थी और इनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया था ताकि इस कारण मलिन हुआ पुलिस मुख्यालय का चेहरा साफ हो सके. उन्होंने बताया है कि वे इस पत्र को वे आवश्यक कार्रवाई के लिए और उसकी जांच कराने के लिए भेज रहे है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि इस बारे में सरकार के पुलिस महकमा ने अब तक पर्याप्त सूचना संग्रह कर लिया होगा. श्री राय ने मांग की है कि इस मामले की जांच के लिए एक एसआइटी का गठन करें. सरकार में शीर्ष पद पर आसीन व्यक्ति अथवा व्यक्ति समूह के निर्देश के बिना ऐसे कुकृत्य को अंजाम देने की हिम्मत किसी वरीय पुलिस पदाधिकारी की नहीं होगी. इस प्रकार यह मामला केवल विशेष शाखा के किसी मनबढू अधिकारी तक ही सीमित नहीं रहेगा. तत्कालीन डीजीपी, गृह सचिव, भवन निर्माण विभाग के सचिव और गृह विभाग और भवन निर्माण विभाग के तत्कालीन मंत्री को भी इसकी जानकारी अवश्य होगी. श्री राय ने कहा है कि अगर इन उच्च पदाधिकारियों की जानकारी के बिना ऐसा हुआ होगा तो यह शीर्ष स्तर पर पुलिस महकमा की अराजकता का चिंताजनक उदाहरण है. श्री राय ने कहा है कि ऐसी विकृत और विद्रुप कार्य संस्कृति को बदलना और इसके लिये जिम्मेदार व्यक्तियों को दंडित करना राज्यहित और जनहित में जरूरी है. गौरतलब है कि झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री के रुप में सरयू राय को मंत्रीमंडल में जगह दी गयी थी, लेकिन कई मसलों पर रघुवर दास की योजनाओं या उनकी नीतियों से सरयू राय का टकराव होता रहा था. इसको लेकर सरयू राय पहले भी यह कहते रहे है कि उनकी जासूसी करायी गयी थी, जिसको लेकर तत्कालीन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया. इसके बाद समय बदला और राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव हराकर सरयू राय ने जीत दर्ज कर ली है. अब इस मामले में वे कार्रवाई की मांग कर रहे है, जिसको लेकर झारखंड सरकार भी दबाव में आ गयी है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
ADVERTISEMENT
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
कोचड़ा : अवैध रूप से कोरेक्स बेचते एक गिरफ्तार, 21 पेटी कोरेक्स व कार जब्त

कोचड़ा : अवैध रूप से कोरेक्स बेचते एक गिरफ्तार, 21 पेटी कोरेक्स व कार जब्त

चाईबासा : झामुमो ने की बालू घाटों को ग्रामसभा को देने की मांग

चाईबासा : झामुमो ने की बालू घाटों को ग्रामसभा को देने की मांग

पीडीएस संचालकों के साथ विधायक दीपक बिरुवा ने की बैठक, कहा-आपात में खाद्यान्न वितरण में नहीं बरती जानी चाहिए कोताही, गरीबों को जारी किया गया सफेद कार्ड, सुधार करने का विधायक ने दिया निर्देश

पीडीएस संचालकों के साथ विधायक दीपक बिरुवा ने की बैठक, कहा-आपात में खाद्यान्न वितरण में नहीं बरती जानी चाहिए कोताही, गरीबों को जारी किया गया सफेद कार्ड, सुधार करने का विधायक ने दिया निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur yog day – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैप-6 परिसर में भव्य आयोजन, जवानों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Jamshedpur snatching : सिदगोड़ा में फिर चेन स्नेचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला बनी शिकार

Jamshedpur public protest against police : सिदगोड़ा में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ गोल बंद हुई जनता, हंगामा

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

Jamshedpur rural fire : पटमदा में फूस के घर में लगी आग, सामान जलकर राख

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur yog day – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जैप-6 परिसर में भव्य आयोजन, जवानों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

Jamshedpur snatching : सिदगोड़ा में फिर चेन स्नेचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला बनी शिकार

Jamshedpur public protest against police : सिदगोड़ा में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ गोल बंद हुई जनता, हंगामा

Jamshedpur rural fire : पटमदा में फूस के घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Jamshedpur hungama – मानगो के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप, कई वाहन चालकों ने किया हंगामा

Jamshedpur border area accident – कपाली में गड्ढे में फंसकर टेंपो पलटा, दो बहनें घायल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News