
चाईबासा : हाटगम्हरिया पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को 21 पेटी कोरेक्स सिरप व कार के साथ शिफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसकी कीमत दो लाख पचास हजार है. पुलिस की मानें तो ध्रुव नारायण प्रधान के मकान से कोरेक्स सिरप बरमदगी हुआ है. सरकार की ओर से प्रतिबंधित खांसी की दवा कोरेक्स का इस्तेमाल नशा के लिए किया जात है. पुलिस प्रशासन ने बताया कि कोरेन्स या कारोबार जगन्नथपुर निवासी इममा हसन आलम ने अपनी कार (जेएच 05-जे 778) से कोचड़ा ध्रुव नारायण प्रधान के पास कोरेक्स पहुंचाने आया था.

घटना रात्रि के करीब दो बजे की है. गुप्त सूचना से पता चला कि कोचड़ा के ध्रुव नारायण प्रधान के घर पर भारी मात्रा में कोरेक्स सिरफ छुपा रखा है और माफिया रात को आकर सप्लाई करता है. इसकी भनक गांव वालों को लगी. गांव वालों ने माफिया को घेर लिया और तुरंत इसकी खबर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप उरांव, हाटगम्हरिया थाना प्रभारी नंद किशोर साह, एएसआई अमलेश कुमार को दी. खबर मिलते ही घटनास्थल पहुंच कर आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों ने कारोबारी की कार के आगे पत्थर रखकर रास्ते को बंद कर दिया, ताकि भाग नहीं सके. पुलिस ने 21 पेटी कोरेक्स जब्त कर लिया है और इस धंधे में जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. इसमें बड़े से बड़े माफियाओं के शामिल होने की बात सामने आ रही है. कोरेवस का बंगाल , कोलकता , छत्तीसगढ़ से मंगा कर जगन्नाथपुर, हाटगम्हरिया एवं अन्य क्षेत्रों में खपाया जाता है. अरोपी को पुलिस ने रिमांड पर भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चाईबासा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हाटगम्हरिया थाना के ग्राम कोचड़ा की तरफ एक छोटी गाड़ी से अवैध रूप से भारी मात्रा में wincirex सिरफ लेकर बिक्री करने हेतु करने के लिए लाया जा रहा है. प्राप्त सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक चाईबासा एवं उनके पदाधिकारी व कर्मी , पुलिस निरीक्षक, झींकपानी अंचल, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ एक छापामारी टीम का गठन कर त्वारित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल गांव कोचड़ा पहुंचा तो गांव कोचड़ा के प्रधान गली पथ पर एक सफेद रंग की सेन्ट्रो कार (JH05 -7273) को संदिग्ध पाकर छापामारी दल द्वारा उक्त कार को रोककर चालक से पूछताछ की गयी. पूछताछ के क्रम में उसने अपना नाम हसन इमाम उर्फ बड़का बताया. गाडी की तलाशी लेने पर गाड़ी में 21 पेटी wincirex सिरप पाया गया.







