
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण करने जा रहे भाजपा के नेताओं, सांसदों और विधायकों को विधानसभा सचिव ने कोरोना के संक्रमण का हवाला देते हुए रोक दिया था. इस मामले को लेकर भाजपा ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया है. भाजपा के जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, जमशेदपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत तमाम नेताओं ने एक साथ संवाददाता सम्मेलन कर झारखंड सरकार और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के साथ विधानसभा सचिव पर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान करने का आरोप लगाया और बताया कि यह गलत राजनीति है.
एक महापुरुष को श्रद्धांजलि देने से रोकना गलत है और इसके लिए हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष और सचिव को सार्वजनिक तौर पर झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि झारखंड अलग राज्य का गठन प्रधानमंत्री रहते हुए स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने ही किया था. अलग राज्य अगर स्वर्गीय वाजपेयी जी नहीं बनाते तो आज झारखंड विधानसभा और सरकार हेमंत सोरेन नहीं बना पाते.
लेकिन इस तरह की हरकत रोककर भाजपा को रोकने की कोशिश नहीं बल्कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का अपमान है, जिसको भाजपा बरदाश्त नहीं करेगी और किसी भी हद तक वे लोग जायेंगे. संवाददाता सम्मेलन में पूर्व विधायक मेनका सरदार, रिता मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

चाईबासा में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति के नेतृत्व में युवा मोर्चा के बैनर तले सीएम हेमन्त का पुतला फूंका
चाईबासा : भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. झारखंड विधानसभा में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर नेताओं को रोकने का यहां विरोध किया गया. इन लोगो ने कहा कि आज झारखंड की कल्पना कर हमारे झारखंड की जनता को एक अलग राज्य देने वाले प्रधानमंत्री का अपमान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मांग करते हैं कि विधानसभा के सचिव को अविलंब सरकार बर्खास्त करें और इस घटना को लेकर झारखंड सरकार को इसका जवाब देना चाहिए, झारखंड की जनता से माफी मांगना चाहिए. कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन तियू, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रताप कटियार, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, नगर अध्यक्ष भाजपा विकास शर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री, अनंत सयनम, विप्लव सिंह, पवन शर्मा, बबलू शर्मा, चुमरू चातोम्बा, सन्नी पासवान, हेमंत केसरी, सतीश पूरी, रंजन प्रसाद, चंदन झा, संजय पति, मणिकांत पोद्दार, चुन्नी ठाकुर, ब्राजील संडे, आलोक झा, पंकज खिरवाल, शिव बजाज, हर्ष रवानी, सुभाष पाडेया, नारायण पाडेय, कामेश्वर विश्वकर्मा, नीरज पांडे, जय किशन बिरूली, अजय मेहता समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.






