
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को लेबर ब्यूरो में झारखंड युवा मोर्चा द्वारा वीर शहीद निर्मल महतो के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के विरोध में भाजपा सांसद पीएन सिंह और भाजपा विधायक राज सिन्हा का पुतला दहन किया गया. झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबन राय, जीतू सिंह और सोनू खान के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया. इसमें मुख्य रुप से जिला सचिव मिर्जा हांसदा, विक्टर सोरेन, शाहिद परवेज, दुबराज नाग, विशाल सिंह, जकी अजमल, सोनू सरवन, कुमार रोनी, धवन नसीम, लालबाबू और जेएमएम के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे. आपको बता दे कि झारखंड सरकार द्वारा धनबाद के पीएमसीएच का नाम शहीद निर्मल महतो के नाम पर करने का विरोध करते हुए सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा ने अमर्यादित भाषा का उपयोग किया था. इसके खिलाफ झामुमो समेत कई राजनीतिक दल आंदोलन कर रहे है.






