• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 26, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

Jamshedpur-BJP-Meeting : भाजपा जिला कार्यसमिति में संगठन मजबूती पर जोर, जेपीएससी, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था, अवैध खनन, अपराध के मुद्दे पर हेमंत सरकार को घेरने पर बनी रणनीति

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर की वर्तमान गमगीन राजनीतिक माहौल के बीच रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति बैठक भालूबासा स्थित स्वर्गीय सूरज कुमार साभागर में संपन्न हुई। महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित तीसरी कार्यसमिति बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू सहित अन्य वरीय नेतागण मुख्यरूप से शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महानगर द्वारा किये गए सांगठनिक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पिछले दिनों में पार्टी के कार्यों एवं प्रयासों की जानकारी देते हुए देश के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 12 अन्य सैन्य अफसरों के साथ भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में स्मरण करते हुए पूरे महानगर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इससे पहले, बैठक में शामिल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिलाध्यक्ष गुँजन यादव समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया। (नीचे भी पढ़ें)

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ता है। राष्ट्र निर्माण के पवित्र भाव से भाजपा कार्यकर्ता अनवरत कार्य करता है। हम सौभाग्यशाली है, इस दल में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है। भाजपा वंश आधारित पार्टी नहीं है। कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें सामान्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय करते हैं। श्री गोस्वामी ने हेमंत सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर अवैध खनन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने झारखंड में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में दर्जनों केंद्रीय योजनाओं पर राज्य सरकार का रवैया चिंताजनक है। उन्होंने बढ़ते आपराधिक घटना एवं महिला अपराध पर भी हेमंत सरकार पर निशाना साधा। (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने संगठन मजबूती पर जोड़ देते हुए शक्ति केंद्र और बूथों को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने मंडल को आदर्श मंडल और सशक्त मंडल बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को सभी बूथों की निर्माण सूची एक सप्ताह के भीतर जिला को जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों को प्रवासी एवं प्रभारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और राज्य सरकार की विफलता को आमजनों के बीच ले जाने का आह्वान किया। बैठक को पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार एवं प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने भी संबोधित किया। (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में शोक प्रस्ताव हुआ पेश : बैठक में विगत दिनों में दिवंगत हुए महानगर के विभिन्न मंडलों से भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जनरल बिपिन रावत सहित 13 अन्य सैन्य अफसर एवं भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के निधन पर उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। बैठक के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी एवं राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, धन्यवाद बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने किया। (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, कल्याणी शरण, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, राजकुमार श्रीवास्तव, भरत सिंह, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, अनिल सिंह, डॉ राजीव, राजकुमार सिंह, दीपू सिंह, जिला पदाधिकारी में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, संतोष पासवान, अजय सिंह, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलदर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अमिताभ सेनापति, निशांत कुमार, अमरजीत सिंह राजा, बिमल बैठा, सत्येंद्र कुमार, गौतम दुबे, अनमोल वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

Tata-Steel Engineer's-North-East-Tour-by-Bike : टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर ने सपत्निक जमशेदपुर से नॉर्थ-इस्ट तक 4 हजार तक का सफर तय किया, बर्फीले रास्ते, ऊंची घाटियां और जबरदस्त ठंड की चुनौतियों को पार करते हुए वे 17800 फीट की ऊंचाई पर गुरुदोंगमर तालाब और 15000 फीट से ऊपर जीरो प्वाइंट तक पहुंच कर वापस लौटे जमशेदपुर

jamshedpur-firing-मानगो में मारपीट के बाद अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, पुलिस खोज रही खोखा

jamshedpur-firing-मानगो में मारपीट के बाद अपराधियों ने की हवाई फायरिंग, पुलिस खोज रही खोखा

jamshedpur-mango-firing-मानगो में फायरिंग मामला-बाइक में तीन अपराधी आए और छिनतई का किया प्रयास, विरोध करने पर पिस्टल की बट से मारकर किया घायल और दो हवाई फायरिंग कर हुए फरार, स्थानीय लोग देखते रहे तमाशा

jamshedpur-mango-firing-मानगो में फायरिंग मामला-बाइक में तीन अपराधी आए और छिनतई का किया प्रयास, विरोध करने पर पिस्टल की बट से मारकर किया घायल और दो हवाई फायरिंग कर हुए फरार, स्थानीय लोग देखते रहे तमाशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Horoscope Know Your Day Friday 24th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 24 जुलाई 2026

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Jamshedpur junior doctors protest – नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, छात्रों से तत्काल संवाद स्थापित करने की मांग

Jamshedpur theft : बिरसानगर में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News