• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 16, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jamshedpur-bjp-against-police-भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्रवाई से भाजपाइयों में उबाल, बोड़ाम में भाजपा ने की जनाक्रोश रैली, लिखित शिकायत दर्ज कराकर पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, थाना में घुसकर डीएसपी और थानेदार के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा, सांसद ने की अगुवाई

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पिछले दिनों पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) अंतर्गत बोड़ाम पुलिस द्वारा जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम मंडल के महामंत्री सुखदेव सिंह सरदार एवं अंगद सिंह सरदार को केवल शक के आधार पर अत्याचार करते हुए हथकड़ी पहनाकर बाजार घुमाया गया था. इस घटना के बाद से भाजपा लगातार आक्रोश व्यक्त कर रही है. भाजपा ने एक ओर जहां इसे तालिबानी करतूत और हिटलरशाही मानसिकता का उदाहरण बताया है तो वहीं, दूसरी ओर बुधवार को भाजपा ने घटना के विरोध में बोड़ाम क्षेत्र अंतर्गत हाटतल्ला मैदान में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज किया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित ‘जनाक्रोश रैली’ में सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, वरीय नेताओं के अलावे बोड़ाम मंडल अध्यक्ष समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. (नीचे देखे पूरी खबर)

जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से किसी भी हालत में समझौता नही किया जा सकता. बोड़ाम पुलिस द्वारा निर्दोष आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता को थाना लाकर प्रताड़ित करना फिर हथकड़ी, रस्सी से बांधकर पूरे बाज़ार में घुमाने की घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा. हेमंत सरकार में सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है. प्रदेश में लोकतंत्र खत्म हो गया है और हिटलरशाही चरम पर है. उन्होंने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इसे अंग्रेज शासनकाल में की गई बर्बरता के समान बताया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सत्ता आती जाती रहती है यह बात अधिकारियों और राजनीतिक दलों को सदैव स्मरण रखनी चाहिए. बोड़ाम मंडल के निरपराध भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई तालिबानी कार्रवाई अत्यंत ही शर्मनाक हरकत है. सांसद विद्युत वरण महतो ने दोषी पुलिस पदाधिकारी के ऊपर शीघ्र कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल किये निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म किये. पुलिस ने विद्वेष की भावना से ग्रषित होकर कार्रवाई की है. इस घटना का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नही किया जाएगा. उन्होंने पुलिस को भी चेतावनी दी कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं, दिनदहाड़े लूट-हत्या की घटना से जनता भयाक्रांत है. ऐसे में जनता को सुरक्षित वातावरण देने के बजाय पुलिस भी लोगों का भयादोहन करने में लगी है. जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नही होने पर भाजपा आगे की रणनीति तय कर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी. (नीचे देखे पूरी खबर)

रैली के बाद जुलूस की शक्ल में भाजपाई पहुंचे बोड़ाम थाना
जनाक्रोश रैली के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए बोड़ाम थाना कूच किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में ही पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. थाना में डीएसपी सुमित कुमार के खिलाफ भाजपा ने लिखित शिकायत दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला. इससे पहले, बोड़ाम मंडल के महामंत्री सुखदेव सिंह सरदार को सांसद विद्युत वरण महतो, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव व अन्य नेताओं ने फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया. इसके उपरांत, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के संग बाजार भ्रमण किया. इस कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा की मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह व अन्य ने संबोधित किया. जनाक्रोश रैली में संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, मुचीराम बाउरी, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, बिनानंद सिरका,अजीत कालिंदी, शांतनु मुखर्जी, प्रधान चंद्र महतो, मंटु चरण दत्ता, सनत सिंह सरदार, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा समेत हज़ारों अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jamshedpur-blood-donation-कदमा में भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद के रक्तदान शिविर में 261 यूनिट रक्त संग्रहित, सभी राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों के लोगों ने लिया हिस्सा

jamshedpur-police-action-जमशेदपुर के आरटीआइ कार्यकर्ता दर्श चौधरी को मानगो पुलिस ने जेल भेजा, मानगो नगर निगम ने फर्जी अधिकारी बनकर रंगदारी वसूलने के आरोप में दायर की एफआइआर

jamshedpur-police-action-जमशेदपुर के आरटीआइ कार्यकर्ता दर्श चौधरी को मानगो पुलिस ने जेल भेजा, मानगो नगर निगम ने फर्जी अधिकारी बनकर रंगदारी वसूलने के आरोप में दायर की एफआइआर

jamshedpur-parking-gunda-साकची के पार्किंग स्थल पर गुंडागर्दी, फिर से पार्किंग करने वाले युवक को पीटकर पत्नी के सामने सिर फोड़ा, पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही पकड़कर ले गयी थाना, देखिये-video-कैसे किया गया हमला

jamshedpur-parking-gunda-साकची के पार्किंग स्थल पर गुंडागर्दी, फिर से पार्किंग करने वाले युवक को पीटकर पत्नी के सामने सिर फोड़ा, पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही पकड़कर ले गयी थाना, देखिये-video-कैसे किया गया हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur Webseries trailer launched : ‘वन लाइफ रिमेनिंग’ का ट्रेलर लॉन्च, 20 सितंबर को यूट्यूब पर आएगी वेब सीरीज

Adityapur ganesh puja pandal : न्यू डिस्को क्लब आदित्यपुर में गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

Jamshedpur bhumi pujan – बागबेड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का हुआ भूमि पूजन, भव्य पूजा पंडाल का होगा आयोजन

Jamshedpur road jaam : साकची मे ट्रक का शीशा तोड़ा गया, गुस्साए चलाको ने किया रोड जाम, देखिये – video

Jamshedpur cable company : केबुल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद, प्रबंधन के खिलाफ मजदूरों में आक्रोश

Jamshedpur east mla purnima sahu : एग्रीको सड़क हादसा को लेकर गुस्साई जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, कहा – हादसे नहीं रुके तों करूंगी आंदोलन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News