
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के एक दुकानदार से फर्जी तरीके से स्वयं को नगर निगम का अधिकारी बताकर दुकान का होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, बिल्डिंग मैप की मांग कर रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने आरटीआइ कार्यकर्ता दर्श चौधरी को जेल भेज दिया है. जमशेदपुर के एसएसपी ने अपने फेसबुक एकाउंट में इसकी जानकारी साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि दुकानदारों को धमकाते हुए पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था. इस मसले को लेकर मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक द्वारा एक एफआइआर दर्ज किया गया था, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गयी है और आरोपी को जेल भेजा गया है. आपको बता दें कि दर्श चौधरी लगातार आरटीआई के माध्यम से भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे. नगर निगम समेत अन्य नगर निकायों के अलावा टाटा स्टील के खिलाफ भी वे लगातार आवाज उठाते रहे थे. इस मुकदमा के आने के बाद इसको लेकर चर्चा तेज हो चुकी है.







