जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में पार्किंग वालों का एक बार फिर से गुंडागर्दी सामने आयी है. इस गुंडागर्दी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाये गये है. पुलिस ने पार्किंग की वसूली करने और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय उन लोगों के खिलाफ हंगामा करने वाले युवक को ही पकड़कर थाने ले गयी और उसकी बेतरह पिटाई कर दी गयी. (नीचे देखे पूरी खबर)
दरअसल, जमशेदपुर के मानगो आजादबस्ती निवासी मोहम्मद जावेद अपने परिवार के साथ साकची दयाल इंटरनेशनल के पास स्थित मार्केट कांप्लेक्स में खरीददारी करने गये थे. वहां पार्किंग गाड़ी की और फिर अंदर से बाहर आये तो पैसे की मांग पार्किंग वाले ने की. पार्किंग का पैसा देने को लेकर ही कहासुनी हो गयी, इसी बीच पार्किंग ठेकेदार के गुंडों ने उस पर हमला कर दिया. मोहम्मद जावेद को उनकी पत्नी समेत अन्य लोगों के सामने पिटाई कर सिर फोड़ दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)
लेकिन जब सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ ही कार्रवाई की और हंगामा कर रहे परिजनों को ही पकड़कर थाना लेकर चली गयी. अब तक पार्किंग ठेकेदार या उसके कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. पुलिस की ओर से अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. जमशेदपुर के साकची क्षेत्र समेत आसपास के इलाके में लगातार गुंडागर्दी की जाती है, लेकिन किसी तरह का कोई कदम प्रशासन या पुलिस द्वारा नहीं उठाने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है.








