रांची : झारखंड कांग्रेस के फैसले के अनुसार राज्य के कांग्रेस कोटे से मंत्री हर सप्ताह जनता की समस्याओं को सुनने की शुरुआत कर दी गयी. शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस विधायक और राज्य के कद्दावर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसकी शुरुआत कर दी. उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय रांची में बैठकर जनता की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण की कोशिशें तेज की. इस मौके पर कांग्रेस के रांची के अध्यक्ष संजय पांडेय समेत अन्य लोग भी मौजूद थे. इस दौरान कई तरह की समस्याएं आयी, जिसमें से कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निराकरण मंत्री बन्ना गुप्ता ने कर दिया. इसके बाद उन्होंने जनता से बातचीत की. (नीचे देखे पूरी खबर)

कई समस्याएं ऐसी आयी, जिसका वहीं पर निराकरण नहीं किया गया. इसको सूचीबद्ध कर दिया गया और तय किया गया कि बाद में सबको फिर से समस्या का निराकरण कराया जायेगा. इस दौरान लोगों में काफी आस कांग्रेस के प्रति जगी. यह पहली कोशिश झारखंड कांग्रेस की ओर से शुरू की गयी है, जिसमें राज्य सरकार के मंत्री जनता की समस्याओं का निराकरण कांग्रेस के मुख्यालय में कर रहे है. इस समस्या को दूर करने के लिए काफी बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है. इसकी सराहना भी हो रही है.




