
जमशेदपुर : दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत ब्रजराजनगर में चौथी रेल लाइन से जोड़ने का कार्य 18 से 27 फरवरी तक किया जाएगा. जिसके लिए चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसके साथ इन दो ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया गया है.
इन ट्रेनों को किया गया रद्द-
ट्रेन नंबर —- ट्रेन का नाम — रद्द तिथि
08861 — गोंदिया-झारसुगुड़ा स्पेशल — 18 से 26 फरवरी
12869 — मुंबई सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस — 20 फरवरी
12767 — हजूर साहिब नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस –21 फरवरी
12768 — संतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस —23 फरवरी
2284 — बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस — 25 फरवरी
22844 —पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस — 27 फरवरी
22169 — रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस — 23 फरवरी
22170 — संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस —- 24 फरवरी
20822 — संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस —- 19 फरवरी
20821 — पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस —- 21 फरवरी
इन ट्रेनों को किया गया रिशेड्यूल-
12222 हावड़ा-पुणे दूरंतो एक्सप्रेस 19, 24 और 26 फरवरी को हावड़ा स्टेशन से सुबह 5.45 के बजाय सुबह 7.45 बजे रवाना होगी.
12262 हावड़ा-मुंबई सीएसएमटी दूरंतो एक्सप्रेम 18, 21, 22, 23 और 25 फरवरी को हावड़ा स्टेशन से 5.45 बजे से 7.45 बजे रवाना होगी.




