
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक पिछले दिनों कोल्हान के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह के बेटे के विवाह समारोह रांची में शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दी व वर वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान झारखंड के प्रथम नागरिक, राज्यपाल रमेश बैस से भी श्री पाठक मिले। उन्होंने अपने व्यक्तित्व के अनुसार हाल जाना। इसके उपरांत आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने अपने स्वभाव के अनुकूल ज्योतिष शास्त्र का गहन अध्ययन करने व लोगों को सहायता करने की बात कही। उन्होंने उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।




