
रांची : झारखंड के पंचायत चुनाव कराने का ऐलान कर दिया गया है. राज्यपाल ने शनिवार को इसकी मंजूरी दे दी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने तिथियों को घोषित कर दिया है. घोषित तिथियों के तहत चार चरणों में चुनाव होगा, जिसमें 14 मई, 19 मई, 24 मई और 27 मई को मतदान होगा. अप्रैल के तीसरे सप्ताह में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. 27 मई को मतदान के बाद मतगणना जून में होगी. इसको लेकर तैयारी कर ली गयी है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और मुखिया का चुनाव होगा. चुनाव आयोग अब औचारिकता के बाद सभी जिले के उपायु्क्त को जानकारी दी जायेगी कि कब और कैसे कराया जाना है. इसको लेकर वैसे जिलों में शुरू कर दी गयी थी. आरक्षण को लेकर भी अलग से विधिवत जानकारी दी जायेगी. पंचायत चुनाव 2020 दिसंबर में ही होना था, लेकिन कोरोना के कारण यह नहीं हो सका. अब नये सिरे से कवायद शुरू की गयी है. इवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा बल्कि बैलेट बॉक्स के जरिये मतदान होगा. इस चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और जिला परिषद सदस्य का चुनाव होगा. झारखंड में 536 जिला परिषद सदस्य, 4345 मुखिया, 53479 ग्राम पंचायत सदस्य और 5341 पंचायत समिति सदस्य का मतदान होगा. बैलेट बॉक्स का जुगाड़ अब शुरू किया गया है. चार चरणों में होने वाले मतदान के बाद जून में इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी जायेगी. वैसे अभी चुनाव आयोग की ओर से इसको लेकर अलग से घोषणा की जायेगी.
चुनाव कैसे होगा, जानें :
प्रथम चरण-14 मई-21 जिला, 72 प्रखंड, 1127 पंचायत, 14079 ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन, 1127 ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य 1405, जिला परिषद 146 का चुनाव होगा
दूसरा चरण-19 मई-16 जिला, 50 प्रखंड, 872 पंचायत, 10614 ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन, 872 ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य 1059, जिला परिषद 103 का चुनाव होगा
तीसरा चरण-24 मई-19 जिला, 70 प्रखंड, 1047 पंचायत, 12911 ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन, 1047 ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य 1290, जिला परिषद 128 का चुनाव होगा
चौथा चरण-27 मई-23 जिला, 72 प्रखंड, 1299 पंचायत, 15875 ग्राम पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन, 1299 ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य 1587, जिला परिषद 159 का चुनाव होगा






