
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक एक निवासी राहुल कुमार के आत्महत्या के मामले में कदमा पुलिस ने रवि रजक समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दायर किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, आरोप पुलिस पर ही है. पुलिस ने पिटाई कर दी थी, जिसके बाद से वह सदमा में आ गया था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में पुलिस की ओर से पुलिस पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. बताया जाता है कि अब आरोपी रवि रजक को ही गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. राहुल के पिता अश्विनी कुमार ने बताया कि राहुल 7 अप्रैल की रात 11 बजे घर लौटा था. उसने तब बताया था कि उसके साथ मारपीट की गयी थी. पुलिस ने भी उसकी पिटाई कर दी थी. बताया जाता है कि गर्लफ्रेंड के सामने ही पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली.






