• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, September 3, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-by-election-mandar-झारखंड के मांदर में हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस-झामुमो-राजद ने झोंकी ताकत, हेमंत बोले-भाजपाइयों ने मांडर की बेटियों को महानगरों में बेचने का काम किया-देखिये-video, भाजपा के पूर्व सीएम रघुवर दास ने भी किया मांडर में प्रचार, रघुवर बोले-पूरे झारखंड को बेच रहे मुख्यमंत्री

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड के मांडर में बंधु तिर्की की विधायकी जाने के बाद हो रहे उपचुनाव को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है. उपचुनाव में 23 जून को मतदान होना है. वोटिंग में महज 2 दिन का वक्त बचा है. ऐसे में सरगर्मी तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. यूपीए की तरफ से पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. सोमवार को उनको मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का साथ मिला. सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार को शिल्पी नेहा तिर्की के पक्ष में 3 रैलियां कीं. मांडर उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राज्य सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने लापुंग, सिलागांई, चान्हो, बाजारटांड में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए क्षेत्र की जनता से अपील की. लापुंग कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके फंसाया जा रहा है. पूर्व विधायक बंधु तिर्की भी इसी साजिश का शिकार हुए हैं. क्षेत्र की जनता ये सब समझती है. भाजपा की चाल जानती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 के बाद से राज्य में 3 उपचुनाव हुए और तीनों में हमने जीत हासिल की. इस चुनाव में भी हम भाजपा को उठाकर पटकेंगे. गौरतलब है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन ने जीत हासिल की और सरकार का गठन किया. हेमंत सरकार के गठन के बाद राज्य में बेरमो, दुमका और मधुपुर के रूप में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ और तीनों में यूपीए जीती. लापुंग कॉलेज मैदान में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की खनिज संपदा के साथ-साथ, आदिवासी और मूलवासी की अस्मिता को भी लूटा. उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वाले मांडर से महिलाओं को ले जाकर दिल्ली में बेचते थे. हमारी सरकार उन महिलाओं को छुड़ाकर ला रही है. (नीचे देखे भाजपा का प्रचार)

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने किया प्रचार
मांडर के उपचुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी प्रचार किया. भाजपा की प्रत्याशी पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर है. उनके लिए श्री दास ने मांडर में चुनाव प्रचार किया और लोगों से भाजपा का साथ देने की अपील की. उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला किया और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कुनबे के लोगों ने पूरे झारखंड को लूट लिया है. जल, जंगल और जमीन सारी चीजें वहीं लूट रहे है. उनकी (रघुवर दास की) सरकार में मांडर में नर्सिंग कॉलेज शुरू हुआ, जिससे बच्चियों को काफी लाभ हुआ. मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में अगर आते है तो उनसे पूछना चाहिए कि ढाई साल में कौन सा चुनावी वादा पूरा किया. सरकार के संरक्षण में अवैध धंधा जोरों पर है. इसका नुकसान राज्य को हो रहा है और राज्य की जनता प्रभावित हुई है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
jamshedpur-bjp-against-police-भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर एफआईआर होने के बाद जमशेदपुर के एमवीआई पर भी साकची थाना में घूस मांगने व जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत, थानेदार बोले-जांच होगी, तब केस होगा

jamshedpur-bjp-against-police-भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर एफआईआर होने के बाद जमशेदपुर के एमवीआई पर भी साकची थाना में घूस मांगने व जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत, थानेदार बोले-जांच होगी, तब केस होगा

tatanagar-station-unknown-dead-body-found-टाटानगर स्टेशन में वृद्ध की मौत, पुलिस छावनी में तब्दील है स्टेशन, फिर भी दो घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं उठाया गया शव

tatanagar-station-unknown-dead-body-found-टाटानगर स्टेशन में वृद्ध की मौत, पुलिस छावनी में तब्दील है स्टेशन, फिर भी दो घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं उठाया गया शव

jamshedpur-kidnapping-बिष्टुपुर जुस्को स्कूल की 11वीं की छात्रा का अपहरण, साथी छात्र और परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

jamshedpur-kidnapping-बिष्टुपुर जुस्को स्कूल की 11वीं की छात्रा का अपहरण, साथी छात्र और परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News