
जमशेदपुर/नई दिल्ली : नयी दिल्ली स्थित कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यालय में झारखण्ड के कांग्रेस नेता पवन कुमार बबलू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है. पवन कुमार बबलू कांग्रेस पार्टी के महत्वपूर्ण संगठनात्मक रणनीति को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से संगठन के राष्ट्रीय नेताओं से मिलकर काम करेंगे. इसकी शुरुआत नई दिल्ली पहुंचते ही प्रारंभ कर दिया है. पवन कुमार बबलू ने आनेवाले समय में संगठनात्मक बदलाव के मद्देनजर बड़े नेताओं से चर्चा करेंगे. प्रथम दिन के दौरा में एआईसीसी महासचिव मुकुल वासनिक, कांग्रेस के वरीय नेता तारिक अनवर, कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल से घंटों मंत्रणा की. पवन कुमार बबलू ने विधानसभा में किस प्रकार के नेताओं को आगे लाकर संगठनात्मक कार्य कराना है. इस विषय पर भी गंभीर मंत्रणा किया. पवन कुमार बबलू ने आगामी विधानसभा चुनाव में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाग्य अजमाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं से आशिर्वाद मांगा. एआईसीसी के द्वितीय चरण के दौरा में वृहस्पतिवार को 24 अकबर रोड पहुंचेंगे. इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल के साथ मुलाकात करने की योजना है. तत्पश्चात कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने की भी योजना है. पवन कुमार बबलू ने कहा कि बहुत सारी चर्चा संगठन को पंचायत स्तर तथा प्रखण्ड स्तर पर मजबूत करने के लिए भी किया जाएगा.






