जमशेदपुर : जमशेदपुर का दिल कहे जाने वाले बिष्टुपुर थाना इलाके में चोरी व छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. गुरुवार की देर शाम बिष्टुपुर के रोड में अपनी बेटी के साथ खरीददारी करने आई मानगो डिमना रोड निवासी महिला बबिता शर्मा के पास से बाइक में सवार दो बदमाश पर्स छिनकर फरार हो गए. जैसे ही महिला ब्राउन बंच से केक का आर्डर कर निकली तभी बदमाशों ने उन्हें टारगेट कर पीछा किया और हैंडपर्स पर झपट्टा मार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश वीमेंस कॉलेज के रास्ते कदमा की ओर निकल गए. घटना के बाद महिला ने शोर मचाया. इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. इसके बाद लोगों ने बिष्टुपुर पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है. दूसरी ओर, बिष्टुपुर के मेन रोड होटल नटराज के सामने भी अपराधियों ने एक छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. यह दो घटना बताने के लिए काफी है कि किस कदर अपराध बढ़ रहा है.







