जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुजरात के साबरमती तट अहमदाबाद में 84वां महाधिवेशन का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में 8 एवं 9 अप्रैल को आयोजित हुआ. इसमें पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, महामंत्री केसी वेणुगोपाल, सभी सांसद, कांग्रेस मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायकगण के सभी प्रदेश अध्यक्षगण, जिलाध्यक्षगण, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

महाधिवेशन में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए. महाधिवेशन को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी संबोधित किया. जमशेदपुर से वरिष्ठ नेता में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, रामाश्रय प्रसाद, अशोक चौधरी भी शामिल हुए. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बताया कि संगठन को धारदार बनाने, सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वां जयन्ती वर्ष पर जनजन से जुडने के कार्यक्रम होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
संगठन को गांव तक विस्तारित करने पर कार्य होंगे. अधिवेशन के दरम्यान जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने राजनीतिक मुलाकात में सांसद गौरव गोगोई, पूर्व रक्षामंत्री पी चिदंबरम, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक कुमार सहित कांग्रेस मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय नेतागण से मुलाकात किया.




