जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बेली बोधनवाला घाट में रामनवमी अखाड़ा विसर्जन के बाद 8 अप्रैल को जुगसलाई नया बजार रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों ने हिन्दू पीठ घाट में हनुमान जी की दो मूर्तियों को बिना विसर्जित किए घाट पर ही छोड़ कर चलें गये थे. आज हिंदू पीठ के अरुण सिंह ने जब इसकी जानकारी मिली तो मैं जमशेदपुर के एसडीओ शताब्दी मजूमदार एंव डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर से क्रेन का मदद मांगा. (नीचे भी पढ़ें)
ज़िला प्रशासन ने तुरन्त ही सीसीआर क्रेन ड्राईवर पान्डे जी को क्रेन के साथ हिन्दू पीठ घाट भेजा. हिन्दू पीठ के सदस्य सोमनाथ सिंह, चंदन सिंह, संजीव रजक के सहयोग से इन दोनो मूर्तियों का विसर्जन किया गया. इस कार्य के लिए मैं जमशेदपुर केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा की तरह से जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया है.




