• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 1, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-8th-July-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 8 जुलाई 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Saturday-8th-July-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 8 जुलाई 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी लेकिन बीते दिनों में किये गये अनावश्यक खर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ से मिली अच्छी खबर के साथ दिन की शुरुआत होगी। आपके महंगे तोहफे भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे कतई प्रभावित नहीं होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। आपके जीवनसाथी की कामकाज को लेकर व्यस्तता आपकी उदासी का कारण बन सकती है। भविष्य की चिंता से अधिक चिंतन की आवश्यकता होती है, इसलिए बेवजह चिंता करने की बजाय आप कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं।

वृष राशि
आज घरेलू मोर्चे पर समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। जितना कम बोलेंगे उतना अच्छा होगा। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है। किसी ऐसे शख्स का फोन आ सकता है। जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें ताजा हो जायेंगी और आप समय में पीछे लौट जायेंगे।आज आप ऊर्जा से भरपूर होंगे। आप जो भी करेंगे उसे आप उससे आधे वक्त में ही कर देंगे, जितना समय आप अक्सर लेते हैं। मनोरंजन और सौंदर्य में बढ़ोतरी पर जरुरत से ज्यादा समय न खर्च करें।

मिथुन राशि
हृदय-रोगियों के लिए कॉफी छोड़ने का सही समय है। अब इसका इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। अगर आप लम्बे समय के लिए निवेश करें, तो अच्छा-खासा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाजी में निर्णय न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की आवश्यकता हो। हालांकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। अपने जरुरी कामों को निपटाकर आज आप अपने लिए समय तो अवश्य निकालेंगे लेकिन इस समय का उपयोग आप अपने हिसाब से नहीं कर पाएंगे। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मजा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं। अपने साथी के लिए कोई बेहतरीन पकवान बनाना आपके फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी भर सकता है।

ADVERTISEMENT

कर्क राशि
मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। विद्यालय का काम पूरा करने के लिए बच्चे आपसे मदद ले सकते हैं। आपके महसूस करेंगे कि वातावरण में प्यार घुला हुआ है। नजरें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे। परिवार के साथ मिलकर किसी जरूरी फैसले को अंतिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही अवसर भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफी लाभदायक साबित होगा।

सिंह राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय है। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। एक शानदार शाम के लिए दोस्त आपको अपने घर पर बुलाएंगे। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की जरूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ। आपके मन में आज अपने किसी खास को लेकर निराशा रहेगी।

कन्या राशि
आपको अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, खास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के पुजारी के रूप में आयेगी। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पायेंगे। लंबे वक्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी महसूस कर पायेंगे। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहा सुनी हो ही सकती है, लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें।

तुला राशि
गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। दूसरों को प्रसन्नता देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। सेहत के नजरिए से गले लगने के अपने फायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है। दिन की शुरुआत में ही आज आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है जिससे आपका पूरा दिन खराब हो सकता है। आज अपने मन को काबू में रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि
आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। पारिवारिक सदस्य या जीवनसाथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं। ऑफिस में आज बहुत ज्यादा काम होने की वजह से आपको आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

धनु राशि
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लायेगा। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की आवश्यकता है, क्योंकि कल बहुत देर हो जायेगी। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें, अगर आप आज वाकई लाभ चाहते हैं तो आपके जीवनसाथी के लबों की मुस्कान पल भर में आपका सारा दर्द छूमंतर करने की क्षमता रखती हे। जिंदगी आपको अच्छे अहसास भी जरुर कराती है बस आपको इन अहसासों को समझने की जरुरत है।

मकर राशि
आज स्वयं को सकारात्मक व आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफरत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आयेगी। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आयेगा। इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती हैं। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेम निःसीम होता है, सभी सीमाओं के परे, आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह खुद महसूस कर सकते हैं। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बात करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाये, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे। जो काम आप आज पूरे करने में सक्षम हैं उन्हें कल पर ना ही टालें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
हर इंसान को ध्यान से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटना घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आयेगा। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज आपको बड़ी खुबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे आज वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। आज किसी ज्ञानी पुरुष से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का समाधान मिल जायेगा।

मीन राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पायेंगे। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं। जो आपके साथ रहते हैं। अपने दिल की बात उजागर करके आप स्वयं को काफी हल्का और रोमांचित अनुभव करेंगे। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार किस्से लेकर आ सकता है। रात के वक्त आज आप बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल सकते हैं क्योंकि आपके दिमाग में कोई उलझन रहेगी और आप उसका हल नहीं ढूंढ पायेंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य. पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 30th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 30 जून 2026

June 30, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 29th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 29 जून 2026

June 29, 2026
Horoscope Know Your-Day sunday 28th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your-Day sunday 28th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 28 जून 2026

June 28, 2026
Next Post
jamshedpur dead body found – टेल्को तार कंपनी तालाब में मिली सैलून संचालक की लाश, आत्महत्या की आशंका

jamshedpur dead body found - टेल्को तार कंपनी तालाब में मिली सैलून संचालक की लाश, आत्महत्या की आशंका

Jamshedpur dead body found : बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास खरकई नदी में तैरता युवक का शव बरामद, पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, पहचान कराने की हो रही कोशिश

Jamshedpur electricity problem - जमशेदपुर के परसुडीह में बांस बल्ली पर झूल रहे बिजली के तार, अप्रिय घटना की आशंका, कार्यपालक अभियंता ने यह कही बात, देखें video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

Jamshedpur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हत्या के दो दिनों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, इस दौरान भारी पुलिस बल की थी तैनाती

Jamshedpur vhp against police : जमशेदपुर के सीनियर एसपी पर एक्शन ले झारखंड सरकार या जल्द से जल्द करे तबादला, विहिप ने उठायी मांग

jamshedpur Brahmotsavam-57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् का सातवां दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के साथ संपन्न,गज वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन, टेल्को गणेश मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand cm big action : जमशेदपुर के बिष्टुपुर डीडी बार में हुई हत्या के मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला खरसावां की एसपी हटाए गए

Jamshedpur bjp leader demands : कदमा-सोनारी क्षेत्र में कचरे एवं नाले-नालियों की सफाई कराने की मांग, स्थानीय लोगों ने की चार माह से कचरा उठाव नहीं होने की शिकायत

Jamshedpur dd bar murder case : बिष्टुपुर के डीडी बार के सामने हुई हत्या के दो दिनों के बाद पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, इस दौरान भारी पुलिस बल की थी तैनाती

Jamshedpur vhp against police : जमशेदपुर के सीनियर एसपी पर एक्शन ले झारखंड सरकार या जल्द से जल्द करे तबादला, विहिप ने उठायी मांग

jamshedpur Brahmotsavam-57वें श्री वेंकटेश्वर स्वामी ब्रह्मोत्सवम् का सातवां दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के साथ संपन्न,गज वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने भक्तों को दिए दिव्य दर्शन, टेल्को गणेश मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

jamshedpur mla saryu roy attack police : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का पुलिस पर कड़ा प्रहार, बोले : पुलिस शिथिल और लापरवाह, बुलायी सर्वदलीय व सर्वसमाज की बैठक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News