जमशेदपुर : बागबेड़ा बड़ौदा घाट के करीब खरकई नदी में एक अज्ञात पुरुष का शव तैरता हुआ मिला है. लगभग 28 वर्षीय उक्त युवक की पहचान नहीं हो पायी है. सूचना मिलने पर पहुंची बागबेड़ा पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

शनिवार सुबह बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास खरकई नदी के पानी में एक अज्ञात युवक का शव तैरता दिखाई दिया. स्थानीय लोगों के सूचित करने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया एवं पंचनामा कराकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान हीं हो पायी है. पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है.




