
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में एक सैलून संचालक की लाश टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी तालाब में मिली. मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने देखा कि लाश तालाब में तैर रही है. इसके बाद पुलिस को खबर किया गया. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला. इसके बाद उक्त व्यक्ति की पहचान की गई. वह लाश बिरसानगर जोन नंबर वन बी के रहने वाले 65 वर्षीय हीरामन ठाकुर का था. ( नीचे देखें पूरी खबर )

वह टेल्को रिवर व्यू कॉलोनी में सैलून चलाता था. बताया जाता है कि वह बीती रात अपना सैलून बंद करने के बाद घर नहीं गया. घर वाले परेशान थे. सुबह में घरवालों को खबर की गई तो परिवार के लोग तालाब के पास दौड़े हुए पहुंचे. परिवार में उनका दो बेटा है राजू और बम. उनका आजाद मार्केट में सैलून चलता है. ( नीचे देखें पूरी खबर )

लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान थे और उनकी पत्नी की लगातार तबियत खराब चल रही थी जिससे हो सकता है कि वह आत्महत्या कर लिए हो. वैसे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने शव के पास से ही उनकी गाड़ी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक ऐसा हो सकता है कि अपनी गाड़ी खड़ी कर उसने आत्महत्या वहां की हो. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.





