जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह हलुदबनी ग्रामीण इलाके में बांस बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, जिससे किसी बड़े दुर्घटना की आशंका है. बताते चले कि मुख्य सड़क तक बिजली के खम्बे द्वारा बिजली सप्लाई की जा रही है, वहीं मुख्य सड़क से बस्ती की ओर बढ़ते हुए बांस बल्ली पर झूलते तार देखने को मिलते हैं. आंधी तूफान से पूरे क्षेत्र में अंधेरा हो जाता है और बिजली के तार गिर जाते है. साथ ही जिस तरह से बांस बल्ली के सहारे बिजली का कनेक्शन किया गया है, इसमें कई जगहों पर तार कट गए हैं. ऐसे में किसी भी वक्त इंसान से लेकर मवेशी इसकी चेपट में आ सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय निवासी संजय कुमार शर्मा बताते हैं कि भगवान भरोसे सैकड़ों परिवार को छोड़ दिया गया है. सभी जान जोखिम में डालकर क्षेत्र में निवास कर रहे हैं. पिछले 10 वर्षों से स्थिति जस की तस बरकरार है. समस्या पर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. बांस बल्ली को हटाकार पोल लगाया जाएगा.




