
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 575वां नेत्र शिविर बी.पी. ऑयल मिल्स लि., सेल्स डिपोट जमशेदपुर के सहयोग से 11 से 13 जनवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जायेगा। 11 जनवरी शनिवार को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा की जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए किया जायेगा, आंखों की अन्य बीमारियों से ग्रस्त नेत्र रोगियों को आवश्यक दवा व चिकित्सीय परामर्श प्रदान कर विदा किया जायेगा। जिन नेत्र रोगियों का चयन किया जायेगा, उनका ऑपरेशऩ एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. सुशील बाजोरिया, डॉ. पूनम सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा बी. पी. ऑयल मिल्स लि. के स्थानीय प्रबंधक नवीन कुमार ने सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाजसेवियों से अनुरोध किया है कि वे जरुरतमंद लोगों को शिविर तक पहुंचने में मदद पहुंचाएं ताकि ऐसे लोगों को फिर से आंखों की रौशनी मिल सके।







